Saturday, 29 August 2026

नावा से भाजपा के पूर्व विधायक हरीश कुमावत का निधन, अंतिम संस्कार में कांग्रेस भाजपा के कई नेता शामिल हुए


नावा से भाजपा के पूर्व विधायक हरीश कुमावत का निधन, अंतिम संस्कार में कांग्रेस भाजपा के कई नेता शामिल हुए

नावां विधानसभा सीट से 4 बार विधायक रहे भाजपा नेता हरीश कुमावत का शुक्रवार को 79 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया।

वे पिछले एक महीने से बीमार थे। जयपुर में उनका इलाज चल रहा था। 10 दिन पहले ही तबीयत में सुधार होने पर वे कुचामन अपने घर लौटे थे। 20 फरवरी को जयपुर के राजस्थान हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होके कुचामन आए थे और शुक्रवार को 8 बजे अपने भाजपा कार्यकर्ता से फोन पर बात की थी। उसके बाद 8.30 बजे अचानक साइलेंट अटैक आने से मौत हो गई।

भाजपा के पूर्व विधायक हरीश कुमावत निधन के बाद कुचामन शहर के सरकारी-प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। कुचामन नगर परिषद में भी राजकीय अवकाश घोषित किया गया।

भाजपा नेता और पूर्व विधायक स्व. हरीश कुमावत के अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने बड़ी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं। सभी दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व जिला प्रमुख सुनीता चौधरी, सभापति आसिफ खान और उप सभापति हेमराज चावला श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।



Previous
Next

Related Posts