Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस का 85 वां अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे राहुल-सोनिया, नहीं होगा सीडब्ल्यूसी का चुनाव, खड़गे को नॉमिनेशन का दियाअधिकार


कांग्रेस का 85 वां अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे राहुल-सोनिया, नहीं होगा सीडब्ल्यूसी का चुनाव, खड़गे को नॉमिनेशन का दियाअधिकार

कांग्रेस  के 85 वे  राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए राहुल  गांधी और सोनिया गांधी भी शुक्रवार को रायपुर पहुंच गए हैं।  कांग्रेस की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन  खड़गे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तय किया गया कि सीडब्ल्यूसी के सदस्यों का चुनाव नहीं होगा। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन  खड़गे को सदस्य नॉमिनेट करने का अधिकार दिया गया।इसके अलावाअधिवेशन में कांग्रेस पार्टी के संविधान में संशोधन पर भी विचार किया जाएगा।

शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे सोनिया गांधी और राहुल गांधी विशेष विमान से रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य नेताओं ने किया।

इससे पहले स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अधिवेशन इस लिहाज से खास है कि आज से करीब 100 साल पहले 1924 में महात्मा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। तब यह महाधिवेशन मेरे गृह राज्य कनार्टक के बेलगांव में हुआ था। उन्होंने कम समय में कांग्रेस को गरीब, कमजोर तबकों, गांव-देहात और नौजवानों को एक साथ जोड़कर एक आंदोलन बना दिया था। 100 साल बाद उसी संकल्प की जरूरत है। ये उनके प्रति हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

कांग्रेस संचार प्रमुख के अध्यक्ष जयराम रमेश ने कहा है कि शुक्रवार को स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई है। सभी सदस्यों ने अपनी राय रखी है। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को यह अधिकार दिया जाए कि वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों को मनोनीत करें। हमारे पार्टी के संविधान में बड़े महत्वपूर्ण संशोधन का प्रस्ताव है। इस पर भी विचार होगा। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में 25 और 26 फरवरीके कार्यक्रम तय किए जा चुके हैं। अधिवेशन की शुरुआत में शनिवार को सुबह 10.30 बजे  राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे का संबोधन होगा। इसके बाद 11.30 बजे सोनिया गांधी संबोधित करेंगीं। 25 फरवरी को राजनीतिक, आर्थिक और इंटरनेशनल मुद्दों पर चर्चा होगी। 26 फरवरी को ही 10.30 बजे राहुल गांधी प्रीलिमिनरी सेशन को संबोधित करेंगे।उसके बाद 26 फरवरी को कृषि, किसान कल्याण, युवा रोजगार और शिक्षा तथा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर चर्चा होगी। दोपहर दो बजे खड़गे का अंतिम भाषण होगा। दोपहर 3 बजे जनसभा का आयोजन रखा गया है।  जिसको राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे सहित विभिन्न नेता संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित वरिष्ठ नेता गुरुवार को ही रायपुर पहुंच गए हैं। कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी रायपुर पहुंच गए हैं। गुरुवार को रायपुर पहुंचे नेताओं में स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों के साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष, लोकसभा  और राज्यसभा सांसद के साथ ही अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हैं।




Previous
Next

Related Posts