


अजमेर नगर निगम की महापौर बृज लता हाडा ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ भारतीय संस्कृति का ज्ञान कराया जाना आवश्यक है। मौजूदा परिस्थितियों में बच्चे से दूर हो रहे हैं और वह अपने समाज को भूलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह परिस्थितियां निश्चित तौर पर देश और समाज के लिए चिंता का विषय है और इसमें विद्यालय परिवार इस माहौल को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। गुजराती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक उत्सव समारोह मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए यह बात गई।
विद्यालयों में संस्कारी बच्चे तैयार हो: अजय शर्मा
सेवानिवृत्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुएकहा कि विद्यार्थियों को न केवल विद्यालय बच्चों को विषय शिक्षा का ज्ञान देने के साथ ही बच्चों को संस्कारी बनाने का काम भी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संस्कारी बच्चे ही देश का भविष्य बनकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा निश्चित तौर पर तकनीकी मामले में आगे है लेकिन उसे संस्कारी बनाना आवश्यक है। इस प्रगति के दौर में बच्चों को संस्कार देने से ही समाज और देश में एक अच्छा वातावरण पैदा होगा जोकि बच्चे और देश के भविष्य के लिए आवश्यक है।
गुजराती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यालय के डायरेक्टर कन्हैया लाल शर्मा ने और शिक्षा मंडल ने महापौर विजेता हाडा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश तपस्वी अजय शर्मा की पहुंचने स्वागत किया। स्कूल के बच्चों ने मंच पर विविध सांस्कृतिक नृत्य नाटिका कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। विद्यालय में सर्वाधिक अंक व विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण का किए गए।