


वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया पहली फाइनलिस्ट टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सेमीफाइनल में 5 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटवाया। वहीं टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल आज इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच को खेला जाएगा।
मैच का टर्निंग प्वाइंट
मैच के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान हरमनप्रीत कौर काफी निराश दिखीं उन्होंने कहा, 'इससे ज्यादा दुर्भाग्य महसूस नहीं कर सकती। जेमिमा के जरिए हमें मोमेंटम मिला। यहां से मैच हारना हम इसकी उम्मीद नहीं कर रहे थे। जिस तरह से मैं रन आउट हुई इससे ज्यादा दुर्भाग्य नहीं हो सकता।
भारतीय टीम का वर्ल्ड कप में सफर
टीम इंडिया ने अपने विश्व कप अभियान में पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और आयरलैंड की महिला टीमों को हराया। वहीं भारत को ग्रुप मैच मैचों इंग्लैंड और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध हार का सामना करना पड़ा।