Saturday, 29 August 2026

लादी देवी हत्याकांड मामले में एसपी राजर्षि ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, दिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश


लादी देवी हत्याकांड मामले में एसपी राजर्षि ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, दिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश

जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा गुरुवार को  ग्राम गावड़ी पहुंचे।जिन्होंने  2 फरवरी  को हुए लादी देवी के मर्डर की घटनास्थल का निरीक्षण किया साथ ही  लादी देवी  के परिजनों से बातचीत की।एसपी राजर्षि राज वर्मा ने मृतका लादी देवी के परिजनों एवं ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही लादी देवी मर्डर मामले का खुलासा किया जाएगा। 

जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा राकेश बैरवा, सीओ देवली एवं थाना अधिकारी देवली से  अब तक की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली साथ ही मर्डर केस का जल्दी से जल्दी खुलासा करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उल्लेखनीय रहे टोंक जिले के देवली पुलिस थानांतर्गत गांवडी गांव में अज्ञात बदमाशों ने 2फरवरी की रात  को एक वृद्ध विधवा महिला के हाथ काट करके लूट की  नीयत से चांदी के कड़े लूट करके फरार हो गए थे।

महिला की नृशंस हत्या के बाद देवली पुलिस थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा, डीएसपी सुरेश कुमार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश बैरवा घटनास्थल पहुंचे जिन्होंने ग्रामीणों से समझाईश की कोशिश के बाद शव उठाया था। 2फरवरी को साठ वर्षीय महिला लादी बाई गुर्जर पुत्री बजरंग गुर्जर निवासी गांवडी अपने मकान से करीबन दो किलोमीटर दूर सिरोही की तरफ अपने खेत में मवेशी चराने के लिए गई थी।वह  देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने  वृद्ध महिला की तलाश की शुरू की।परिजन खेत में पहुंचे तो वहां महिला का शव जिसके हाथ कटे हुए मिला। महिला की घटना के बाद मौत हो चुकी थी तथा अज्ञात लुटेरे महिला के हाथों से कड़े और मांदलियां लेकर फरार हो गए थे।अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने से नाराज ग्रामीणों ने पिछले सोमवार को देवली में प्रदर्शन किया था।मामले की गम्भीरता को भांपते हुए गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया ।





    Previous
    Next

    Related Posts