Saturday, 29 August 2026

शिक्षक भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण को एसओजी ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार


शिक्षक भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण को एसओजी ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

शिक्षक भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण को राजस्थान एटीएस-एसओजी ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे गिरफ्तार कर लिया है । पिछले छह दिनों से पुलिस बेंगलुरु में कैंप कर रही थी। भूपेंद्र पर एक लाख का इनाम घोषित है। पुलिस इसे लेकर उदयपुर जाएगी।

एसओजी-एटीएस एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि बुधवार दोपहर में भूपेंद्र सारण  की गतिविधि की पुख्ता जानकारी मिली थी। उदयपुर में भूपेंद्र सारण के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इसी मामले में वह फरार चल रहा था। उदयपुर जिले के पुलिस दल को भी इस ऑपरेशन में शामिल किया था।

भूपेन्द्र सारण अहमदाबाद से फ्लाइट लेकर बेंगलुरु आया था। एसओजी के पास पुख्ता जानकारी थी कि आरोपी  अहमदाबाद से बेंगलुरु जा रहा है। इसी आधार पर टीम को एयरपोर्ट भेजा गया था। आरोपी इस दौरान जालोर, बीकानेर, बाड़मेर भी कई बार जा चुका है। 

भूपेंद्र सारण साल 2011 में जीएनएम भर्ती पेपर आउट प्रकरण और वर्ष 2022 में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में भी शामिल था। वह जेल भी जा चुका है। पुलिस जयपुर से भूपेंद्र सारण की गर्लफ्रेंड और पत्नी को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस पूछताछ में सारणने बताया किउदयपुर में पुलिस एक्शन होने के बाद समझ आ गया था कि पुलिस उसका पीछा करेगी। इसलिए उसने सबसे पहले जयपुर छोड़ा और दिल्ली चला गया। पुलिस का एक्शन देखते हुए उसे डर लगने लगा था। फिर वह अपने परिचित के यहां अहमदाबाद बस से निकल गया। करीब 25 दिन वह अमहदाबाद रहा। इसके बाद वह राजस्थान लौट आया। यहां जालोर, बीकानेर, बाड़मेर, अजमेर, फागी में कुछ दिनों तक रुका। गिरफ्तारी के डर से वह दोबारा से अहमदाबाद भाग गया। अबकी बार वह 28 दिन अहमदाबाद में रहा। पुलिस के डर से वह यहां ज्यादा समय नहीं रह पाया। यहां से वह अपने परिचित के यहां बेंगलुरु के लिए निकला, जहां पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।




    Previous
    Next

    Related Posts