

झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में पुलिस थाने के सामने गुरुवार शाम करीब 4 बजे उदयपुरवाटी शहर के केशव रायजी मोहल्ले में रहने वाले राम स्वरूप दर्जी और उसके भाइयों में विवाद हो गया। आरोपी ने बदला लेने के लिए भाभी पर चाकू से हमला कर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई।
गुरुवार को दोपहर बाद रामस्वरूप अपनी पत्नी अंजू के साथ ससुराल जाने के लिए शाकंभरी गेट की तरफ गया। अंजू देवी बस के इंतजार में थाने के बाहर बेंच पर बैठ गई। इस दौरान उसका देवर राधेश्याम आया और उसने धारदार हथियार से अंजू पर हमला कर दिया।
अंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसको उदयपुरवाटी सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्यारा अंजू का देवर राधेश्याम बताया जा रहा है। झगड़े का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार लिया है।