


सांगानेर विधानसभा में नगर निगम ग्रेटर के वार्ड 89 में रोडो की हालत खराब हो गयी थी। जिससे वहाँ के स्थानीय निवासियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा था सड़कों पर गड्डे हो गये थे जगह जगह से टूटी हुई थी। जिससे आये दिन दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है जिसके लिए स्थानीय निवासियों ने कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज को अवगत करवाया तो भारद्वाज ने दौड़ भागकर के डिग्गी रोड से रेलवे स्टेशन तक सडक के लिए 3.75 करोड़ रुपये पास करवाये जिसके कार्यों का शुभारम्भ रविवार को किया गया, जहाँ स्थानीय निवासियों ने ढोल बजाकर माला साफा पहनाकर भारद्वाज का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
भारद्वाज ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की पिछले 20 सालों से यहाँ जीत रहे भाजपा के विधायकों की उदासीनता की वजह से क्षेत्र विकास में पिछड़ गया है जिसके लिए पिछले 4 सालों में मैने विकास कार्य करवाने की पूरी कोशिश की है जिसका परिणाम आज प्रत्येक गली में विकास दिख रहा है ।
इस कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों स्थानीय निवासियों के साथ सांगानेर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश व्यास , ब्लॉक अध्यक्ष राजीव चौधरी , मंडल अध्यक्ष हनुमान सैनी , पार्षद प्रत्याशी मोती लाल शर्मा , वार्ड अध्यक्ष दीपक सोपरा , संजय शर्मा , राजू यादव , ऋषि शर्मा , कमलेश फागना आदि लोग मौजूद थे ।