Saturday, 29 August 2026

गुवाहाटी में असम सीएम बिस्वा सरमा से शिष्टाचार मुलाकात, राजस्थान के लोगां में व्यापार को हुनर है, अपने परिश्रम से देश और दुनिया में छाप छोड़ रहे: डॉ. पूनियां


गुवाहाटी में असम सीएम बिस्वा सरमा से शिष्टाचार मुलाकात, राजस्थान के लोगां में व्यापार को हुनर है, अपने परिश्रम से देश और दुनिया में छाप छोड़ रहे: डॉ. पूनियां

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां की गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से शिष्टाचार मुलाकात हुई, इस दौरान दोनों नेताओं के बीच असम और राजस्थान के विकास सहित विभिन्न  मुद्दों पर चर्चा हुई l

असम के नवनियुक्त राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के शपथ ग्रहण समारोह में सतीश पूनियां और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ शामिल हुए और उन्हें शुभकामनाएं दीl

डॉ.सतीश पूनियां और उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने असम दौरे पर गुवाहाटी में प्रवासी राजस्थानियों से संवाद कियाl प्रवासी राजस्थानियों को संबोधित करते हुए डॉ.पूनियां ने कहा कि एक कहावत बहुत पुरानी है, तो वह पुरानी कहावत बनेड़ी है कि 'जठे पहुंचे रेलगाड़ी बठे पहुंचे मारवाड़ी'l मारवाड़ी इतने जज्बाती और परिश्रमी होते हैं कि जहां पहुंचे बैलगाड़ी वहां भी पहुंच जाये मारवाड़ी, तो रेलगाड़ी पहुंच गई, बैलगाड़ी पहुंच गई, अब इससे भी आगे जहां पहुंचे चीलगाड़ी वहां भी पहुंचे मारवाड़ी, क्योंकि एलएन मित्तल चूरू के राजगढ़ से हैं जो लंदन पहुंच गये और स्टील किंग बन गए l उन्होंने कहा कि शेखावाटी और मारवाड़ी आदमी में हुनर तो है ही, बौद्धिक क्षमता है, ईमानदारी भी है और परिश्रम भी है l 2 करोड़ से अधिक प्रवासी राजस्थानी पूरी दुनियाभर में निवास करते हैं, व्यापार में, नौकरी में और विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हैंl

डॉ.पूनियां ने कहा कि मुझे पिछले दिनों काफी जगह जाने का अवसर मिला, बेंगलुरु, पुणे, सूरत, अहमदाबाद, गांधीनगर, हैदराबाद, चेन्नई, तो हर शहर में पूछता कि यहां कितने प्रवासी राजस्थानी हैं, ताज्जुब हुआ कि बेंगलुरु में 20 लाख लोग हैं, चेन्नई और हैदराबाद, गुजरात के इन शहरों में भी लगभग इतने ही प्रवासी लोग हैं, पुणे में भी इतने ही हैं, पुणे में तो लगभग 10 हजार प्रोविजन स्टोर मारवाड़ियों के हैंl

डॉ.पूनियां ने कहा कि राजस्थान के लोगां में व्यापार को हुनर है और ईश्वर बाने कोई बौद्धिक क्षमता दी है, जिससे वह अपने परिश्रम से देश और दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहे हैंl




Previous
Next

Related Posts