Saturday, 29 August 2026

पुलिस ने छीतर लाल ब्लाईंड मर्डर का किया पर्दाफाश, एक युवक को काम मे लिए गए वाहन सहित पकड़ा


पुलिस ने छीतर लाल ब्लाईंड मर्डर का किया पर्दाफाश, एक युवक को काम मे लिए गए वाहन सहित पकड़ा

सदर टोंक पुलिस ने नानेर निवासी छीतर के ब्लाईंड मर्डर मामले में बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने घटना में काम मे लिए गए वाहन को भी जप्त किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने बताया कि नानेर निवासी छीतर लाल 4फरवरी को रोजाना की तरह नित्यक्रिया के लिए अपने घर से जंगल की तरफ गया था।वह वापिस नही लौटा तो उसके मोबाइल पर परिजनों ने फोन किया तो सदर टोंक पुलिस ने उठाया। जिससे पता चला कि छीतर लाल  बेहोशी हालत में सवाई माधोपुर रोड़ टोंक पर शहनाई गार्डन के नजदीक पड़ा हुआ मिला है।पुलिस छीतर लाल को सआदत अस्पताल टोंक लेकर पहुंची जहां से उसको गम्भीर हालत में जयपुर रैफर किया गया। जिसकी अगले दिन 5फरवरी को जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज ने बताया कि इस मामले में मृतक का कोई आपराधिक या कोई  आपसी विवाद का रिकॉर्ड नही मिला।ऐसे में मामले को सुलझाना काफी गम्भीर चुनोती थी।मृतक छीतर लाल के परिजन एवं ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था। मामले की गम्भीरता को भांपते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज ने ब्लाईंड मर्डर मामले में आवश्यक निर्देश दिए।टीम ने इस मामले में मालपुरा तहसील के गांव हाथगी निवासी छब्बीस वर्षीय शंकर पुत्र कालूराम को गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने घटना में काम मे ली गई डिजायर स्विफ्ट कार को भी बरामद किया है।

एसपी ने बताया कि छीतर लाल 4फरवरी की सुबह अपने घर से निकला जिस दौरान ही करीबन साढ़े छह बजे मालपुरा की तरफ से आ रही  कार से घटना को अंजाम दिया गया तथा मृतक छीतर लाल को बेहोशी हालत में गाड़ी में डाल करके चालक शंकर ने घटना के साक्ष्य मिटाने की गरज से जानबूझ करके उसको शहनाई गार्डन के समीप डाल करके गाड़ी सहित फरार हो गया।एसपी राजर्षिराज ने बताया कि गिरफ्तार युवक शंकर से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।



    Previous
    Next

    Related Posts