Saturday, 29 August 2026

दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आप पार्टी की शैली ओबरॉय बनी मेयर, भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से चुनाव हराया


दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आप पार्टी की शैली ओबरॉय बनी मेयर,  भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से चुनाव हराया

दिल्ली नगर निगम  के 80 दिन बाद मेयर के हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय को मेयर चुना गया। शैली को 150 वोट मिले। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया। आप पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर चुना गया है। उन्हें 147 वोट मिले हैं। उन्होंने भाजपा के कमल बागड़ी को हराया।

मेयर चुनाव जीतने के बाद शैली ने कहा कि हमें जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए साथ काम करना होगा। इसके लिए हम सीएम  केजरीवाल की जनता को दी गई 10 गारंटी पर काम करेंगे। लैंडफिल साइट का निरीक्षण 3 महीनों के अंदर किया जाएगा।

दिल्ली नगर निगम चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे, जबकि इनका रिजल्ट 8 दिसंबर को आया था। चुनाव में 15 साल बाद भाजपा को  दिल्ली नगर निगम में बहुमत नहीं मिला था। 250 सीट के सदन में मेयर बनने के लिए 138 वोट चाहिए थे। मेयर चुनाव में 241 पार्षद, 10 सांसद और 14 विधायकों ने वोट डाले। 9 कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।

सुबह 11 बजे वोटिंग शुरू होने से पहले सिविक सेंटर में हंगामे जैसे हालात दिखे। आप पार्षदों की पुलिस से झड़प भी हुई। आप पार्षद सदन में  भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता की  प्रवेश का विरोध कर रहे थे। हंगामे की आशंका को देखते हुए सदन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सदन में एसएसबी जवानों को तैनात किया गया।


Previous
Next

Related Posts