


दूदू स्थित गैजी मोड के पास संतोष होटल के सामने जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भीषण हादसे में पड़ासोली गांव के रहने वाले चार लोगों की मौत हो गई। ट्रेलर सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे चारों युवकों को कुचलकर निकल गया।
हादसे में पड़ासोली गांव के रहने वाले अमरचंद माली, जितेंद्र सेन, सलीम मंसूरी और पवन कुमार माली की मौत हो गई। सूचना के बाद दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
हादसे का शिकार चारों युवक मोटरसाइकिल को सड़क किनारे खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे थे। उस समय जयपुर से अजमेर जा रहे एक ट्रेलर ने चारों युवकों को चपेट में ले लिया। ट्रेलर चारों युवकों को 100 मीटर तक रौंदता हुआ ले गया। इससे शव को टुकड़े हाईवे पर बिखर गए।
ट्रेलर ड्राइवर हादसे के बाद गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रेलर ड्राइवर को तलाश कर रही है। दूदू थानाधिकारी जय सिंह बसेरा का कहना है कि शायद ट्रेलर ड्राइवर को झपकी आने से ट्रेलर बेकाबू हो गया और यह घटना घट गई।