


महाराणा प्रताप सेना जन जागरण यात्रा का प्रथम चरण दिल्ली प्रदेश 10 मार्च से 10 अप्रैल तक होगा। इसके बाद जन जागरण यात्रा का दूसरा चरण 12 अप्रैल से 8 मई तक या यात्रा जयपुर से शुरू होगी और कोटा में समाप्त होगी।
जन जागरण यात्रा राष्ट्रीय प्रभारी संस्थापक अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार और महाराणा प्रताप सेना जन जागरण यात्रा प्रदेश प्रभारी राजस्थान बसंत लाल ने पिंक सिटी प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन जागरण यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए समाज का भरपूर सहयोग मिल रहा है ।