


महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में तमिलनाडू पुलिस द्वारा चेन्नई में आयोजित 23वीं अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग चैम्पियनशिप में राजस्थान पुलिस शूटिंग टीम के मैडलिस्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
एडीजी, आर्म्ड बटालियन्स एवं मुख्य खेल अधिकारी विशाल बंसल ने बताया कि चेन्नई में आयोजित 23वीं अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग चैम्पियनशिप-2022 में राजस्थान पुलिस के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 1-स्वर्ण पदक एवं 2-कांस्य पदक, ओवर ऑल कार्बाइन ईवेन्ट की चैम्पियनशिप ट्राफी तथा ऑल स्टेट पुलिस की उप विजेता ट्राफी प्राप्त की।
प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस शूटिंग टीम में एडीजी श्रीमती विनिता ठाकुर और पारिस देशमुख पुलिस अधीक्षक भी प्रतिभागी रहे ।
डीजीपी मिश्रा एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आर्म्ड बटालियन्स एवं मुख्य खेल अधिकारी बंसल सहित सभी अभिनंदन समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों ने राजस्थान पुलिस के पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकानाएँ दी ।