Saturday, 29 August 2026

पिकअप और प्राइवेट बस के बीच टक्कर,एक व्यक्ति की मौत और 27 लोग घायल


पिकअप और प्राइवेट बस के बीच टक्कर,एक व्यक्ति की मौत और 27 लोग घायल

बाड़मेर जिले के जसोल थानान्तर्गत बह्मधाम आसोतरा के पास पिकअप और प्राइवेट बस के बीच टक्कर हो गई। प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर दो बार पलट गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राइवेट बस से बाहर निकाला गया। नाहटा हॉस्पिटल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद 8 गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। 

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम विवेक व्यास, कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत,  भाजपा नेता गणपत बाठिया और जसोल थानाधिकारी डिपंल कंवर नाहटा हॉस्पिटल पहुंचे।पुलिस के अनुसार बालोतरा से सिवाना की तरफ प्राइवेट बस जा रही थी। बस में करीब 30 से ज्यादा सवारियां थी। सामने से आ रही पिकअप गाड़ी और प्राइवेट बस के बीच में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में पैंसेंजर फंस गए। एक बार मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बस से लोगों को बाहर निकाला शुरू किया। 108 एंबुलेंस की मदद से बालोतरा के नाहटा हॉस्पिटल भेजा गया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 27 पैसेंजर घायल हो गए। इसमें 8 गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पचपदरा विधायक मदन प्रजापत व बालोतरा एसडीएम विवेक व्यास नाहटा हॉस्पिटल पहुंचे। घायलों को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए।

जसोल थानाधिकारी डिपंल कंवर के मुताबिक माजीवाला से सिवाना जाने वाली रोड पर खेतेश्वर ब्रह्मधाम आसोतरा के पास में प्राइवेट बस व पिकअप के बीच भिड़ंत हुई है। एक्सीडेंट में 27 लोग घायल हुए है। भंवरलाल निवासी सिवाना की मौत हो गई। 8 जनों को जोधपुर रेफर किया है। 

गंभीर घायल देवाराम निवासी गुड़ानाल, पीराराम थापन, अमृतकंवर पत्नी हनुमानसिंह निवासी कुसीप, शेराराम निवासी मूगड़ा, प्रकाश कंवर नरपतसिह निवासी रातड़ी, कैलाश निवासी किटनोद, अभयसिंह निवासी कुसीप, सांवलाराम निवासी थापन को जोधपुर रेफर किया गया।

घायल चतराराम निवासी सिवाना, सुरेश कुमार निवासी इंद्राणा, कृष्ण कुमार निवासी इंद्राणा, हरीश कुमार निवासी सिवाना, आकाश निवासी सिवाना, समा बानु पत्नी रसूल खान सिवाना, हंजाराम, मंजूदेवी पत्नी सोनाराम पंऊ, अयूब खान निवासी कुसीप, सुरेश निवासी आसोतरा, देवीलाल और नारायण  दोनों निवासी गुड़ानााल, मोरकी निवासी मवड़ी, पिंटा ढलाराम निवाी मवड़ी, सचिन मवड़ी, चेतन निवासी आसोतरा, पुष्पा निवासी बालोतरा व जेठूसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया गया।

हादसे के बाद बालोतरा सिवाना हाईवे पर जाम लग गया। जसोल व बालोतरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवे को खुलवाया गया। हाईवे के दोनो तरफ वाहनों की लंबी लाइने लग गई। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए बड़ी मशक्कत करने पड़ी।




    Previous
    Next

    Related Posts