Saturday, 29 August 2026

घरेलू झगड़े से परेशान युवक ने ढेर के बालाजी रेलवे स्टेशन की ब्रिज पर की आत्महत्या


घरेलू झगड़े से परेशान युवक ने ढेर के बालाजी रेलवे स्टेशन की ब्रिज पर की आत्महत्या

ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन पर झोटवाड़ा के लक्ष्मी नगर में रहने वाले मनोज बंसल ने घरेलू झगड़े से परेशान होकर रविवार को सुसाइड कर लिया। रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज पर उसका शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एसएमएस अस्पताल की मॉच्यूरी में रखवाया है।

 जीआरपी थाने के एसएचओ सम्पत राज  ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे ढेहर के बालाजी रेलवे स्टेशन पर युवक का शव फंदे से लटका देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। रेलवे स्टेशन पर सुसाइड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फुट ओवर ब्रिज पर सीढ़ियों में टीनशेड के एंगल से रस्सी का फंदा लगाकर युवक लटका मिला। पुलिस ने सिटी एफएसएलटीम की मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए गए। जिसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया।

मृतक के जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान मनोज बंसल निवासी लक्ष्मी नगर निवारू रोड झोटवाड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एम्बुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मॉच्यूरी भिजवाया।

एसएचओसम्पत राज ने बताया- परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि मृतक मनोज बंसल लोडिंग ऑटो चलाता था। शनिवार दोपहर को पत्नी से झगड़ा कर मनोज घर से निकाला था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा।

पुलिस का मानना है कि देर रात वह रस्सी लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचा। लोगों की आवाजाही बंद होने के बाद रात करीब 3 से 4 बजे के बीच फंदा लगाकर सुसाइड किया है। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।




    Previous
    Next

    Related Posts