Saturday, 29 August 2026

शादी में आई नाबालिग से गैंगरेप के सभी आरोपियों को सीकर पुलिस ने किया गिरफ्तार


शादी में आई नाबालिग से गैंगरेप के सभी आरोपियों को सीकर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीकर जिले के थाना धोद क्षेत्र के माजीपुरा गांव में 9 फरवरी को शादी में आई एक नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप करने के मामले में पुलिस टीम द्वारा दो और आरोपियों को दस्तयाब कर बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में है। घटना के 10 दिन के अंदर पुलिस ने जयपुर, दिल्ली और गुजरात के कई स्थानों पर तलाश कर सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी करण शर्मा ने बताया कि रविवार को नाबालिग से रेप के आरोप में आरोपी मान्या उर्फ मानसिंह बिदावत  निवासी कच्ची बस्ती मदरामपुरा थाना मुहाना मंडी एवं टिम्मा उर्फ मुकेश कुमार सांसी निवासी अंसारी नगर थाना जयसिंह पुरा को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में मदरामपुरा थाना मुहाना मंडी निवासी आरोपी करण सांसी को गुरुवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल विकास कुमार का विशेष योगदान रहा है।

एसपी शर्मा ने बताया कि 10 फरवरी को सीकर कल्याण अस्पताल में भर्ती पीड़ित नाबालिग ने अपने बयान में बताया कि वह बीती रात अपनी मौसी की लड़कियों की शादी में नाना-नानी के साथ माजीपुरा गांव आई थी। दो अज्ञात लड़कों ने उसे इशारा कर पास बुलाया। पास जाते ही उन्होंने उसे वैन में बैठा अगवा कर लिया। वेन एक तीसरा लड़का चला रहा था। दोनो लड़कों ने कुछ दूर ले जाकर गाड़ी में उसके साथ रेप कर वापस मौसी के घर छोड़ दिया। रिपोर्ट पर आईपीसी की संबंधित धाराओं और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी करण शर्मा द्वारा सीओ नरेंद्र कुमार के सुपरविजन में एसएचओ बाबू लाल मीणा समेत चुनिंदा पुलिसकर्मियों की विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम द्वारा बारातियों की सूची बनाई गई। बारात में आने जाने वाली गाड़ियों को चिन्हित कर संदिग्ध लोगों से जानकारी जुटाई गई। सीसीटीवी फुटेज और बारात के वीडियो और फोटोग्राफ्स का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान करण सांसी, मान्या उर्फ मानसिंह सांसी और टिम्मा उर्फ मुकेश कुमार सांसी के रूप में की।

गठित टीम द्वारा पहचान होने के बाद जयपुर निवासी इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्किल ओर थाना स्तर पर दो टीमें गठित कर जयपुर में प्रताप नगर, सांगानेर, शिवदासपुरा, महेश नगर, कानोता, जितावाली, मुहाना मंडी व मदरामपुरा, दिल्ली के धौलाकुआं, सांसी बस्ती और गुजरात में तलाश की गई। तकनीकी साक्ष्यों से आसूचना संकलित कर करण सांसी को 16 फरवरी को गिरफ्तार कर बाद अनुसंधान जेल भेजा गया। रविवार को मान्या उर्फ मानसिंह तथा टिम्मा उर्फ मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।




    Previous
    Next

    Related Posts