Saturday, 29 August 2026

एसपी जाट ने साइकिल से गश्त कर शहर के जाने हालात,थाना अधिकारियों की बैठक लेकर देंगे आवश्यक दिशा निर्देश


एसपी जाट ने साइकिल से गश्त कर शहर के जाने हालात,थाना अधिकारियों की बैठक लेकर देंगे आवश्यक दिशा निर्देश

महाशिवरात्रि के पर्व शनिवार को कानून व्यवस्था को चैक करने के लिए एसपी चूनाराम जाट ने स्वयं 25 से 30 किलोमीटर तक साईकिल पर बाजारों सहित सूनी सड़कों व तंग गलियों में भी गश्त की। गैरकानूनी काम वाले क्षेत्र में आम नागरिक की तरह जाकर देखा। क्राइम कन्ट्रोल के लिए अब शीघ्र ही थाना प्रभारियों की  बैठक लेकर उन्हें दिशा निर्देश दिए जाएंगें।

एसपी जाट शनिवार शाम को साईकिल पर घर से सादे वस्त्रों में रवाना हुए थे। वह सिविल लाइन से रोडवेज बस स्टेण्ड, आगरा गेट चौराहा, गोल प्याऊ, चूड़ी बाजार, स्टेशन रोड, पड़ाव, केसरगंज, जीसीए चौराहा, हजारी बाग, पहाड़गंज, भगवानगंज, सांसी बस्ती अजयनगर, लुहार बस्ती, चन्द्रवरदाई नगर, रामगंज थाने, सुभाष नगर चौराहा, डीएवी कॉलेज मार्ग, रामगंज, जीसीए चौराहे से मार्टिण्डलविज, श्रीनगर रोड, राजा साईकिल चौराह, सीआरपीएफ ओवर ब्रिज, कुन्दन नगर चौराह, कोटं तिराया, सिविल लाइन होते हुए वापस रात करीब 9 बजे आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब 25 से 30 किलोमीटर साईकिल चलाई।

एसपी जाट जब चौराहों से साईकिल पर होकर गुजरे तो वहां खड़ा पुलिस अधिकारी और  जवान भी एक बार तो उन्हें देख पहचान नहीं पाया। एसपी जाट भी सामान्य व्यक्ति की तरह सब कुछ देखते हुए निकल गए। अजयनगर क्षेत्र में जाप्ते से रूक कर जैसे ही एसपी जाट ने बातचीत की तो एएसआई तत्काल पहचान गया। जाब्ता अलर्ट हो गया। एसपी जाट को साईकिल पर देख सभी हैरान रह गए। उसके बाद में उन्होंने अजयनगर क्षेत्र स्थित कांच के मंदिर पर लगे महाशिवरात्रि मेले को भी देखा। वहां कानून व्यवस्था की जानकारी ली। 

एसपी जाट रामगंज थाने में भी पहुंच गए। जहां पर उन्होंने थाना स्टाफ से बात की। कामकाज के संबंध में पूछताछ की। उनके कार्य में आने वाली समस्या के संबंध में भी पूछताछ की। सभी को पुलिस प्राथमिकताओं के तहत काम करने के निर्देश दिए।

एसपी जाट साइकिल गश्त के दौरान उन्होंने कई जगह देखा कि युवकों का जमघट लगा हुआ था। अब ऐसे स्थानों पर पुलिस लगातार लोगों की आईडी चैक करेगी। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ में संतुष्ट होने पर ही उन्हें छोड़ा जाएगा।




Previous
Next

Related Posts