


नाबालिग गर्लफ्रेंड को युवक ने रोज-रोज झगड़ने से परेशान होकर गला दबाकर हत्या करने की घटना सामने आई है। लड़की का शव कानोता बांध में मिला था। तभी से पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस ने बॉयफ्रेंड व उसके भाई को रविवार को गिरफ्तार किया है।
डीसीपी ईस्ट ज्ञान चन्द यादव ने रविवार ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हत्या के मामले में बॉयफ्रेंड कमल धोबी उसके भाई रवि धोबी निवासी पीलवा रोड चंदवाजी जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार गया है। कमल धोबी द्वारकापुरी प्रताप नगर में किराए पर रहकर पास ही स्थित कैफे में जॉब करता है। उसका भाई रवि धोबी मानबाग दिल्ली रोड पर किराए पर रहकर प्राइवेट जॉब करता है। पूछताछ में कमल ने 17 जनवरी की दोपहर नाबालिग गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया। अपने बड़े भाई रवि की मदद से शव को कानोता बांध में फेंक दिया था।
डीसीपी ईस्ट ज्ञान चन्द यादव ने बताया कि 18 जनवरी को एक व्यक्ति ने प्रताप नगर थाने में नाबालिग भतीजी की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया था- उसकी 16 साल की भतीजी 17 जनवरी से लापता है। 11वीं क्लास में पढ़ने वाली भतीजी को कैफे में जॉब करने वाला कमल धोबी कहीं ले गया। इसके बाद से पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही थी।
उन्होंने बताया कि नाबालिग की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। परिवार की सूचना पर कॉन्स्टेबल शंकर लाल और बजरंग लाल ने संदिग्ध कमल धोबी को पकड़कर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग गर्लफ्रेंड की हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ में बताया- एक साल पहले वह उसके घर के पास ही मिला था। उसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। 17 जनवरी को कमल अपने गांव चंदवाजी से जयपुर आया। नाबालिग गर्लफ्रेंड को भैरू सर्किल प्रताप नगर से द्वारकापुरी प्रताप नगर स्थित खुद के कमरे पर लेकर गया। खुद की सगाई के बारे में बताया। ये भी बताया कि उसे उसकी ही जाति की लड़की से शादी करनी पड़ेगी। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में गर्लफ्रेंड का उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।