Saturday, 29 August 2026

असदुद्दी ओवैसी 19 फरवरी को सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र टोंक में करेंगे जनसभा


असदुद्दी ओवैसी 19 फरवरी को सचिन पायलट  के विधानसभा क्षेत्र टोंक में करेंगे जनसभा

पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक से कॉन्ग्रेस  विधायक सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र टोंक में 19 फरवरी को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनए (आईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जनसभा करेंगे। वही इस सीट से अब एआईएमआईएम अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। अपनी पार्टी की राजस्थान में जमीन तलाशने के लिए 19 फरवरी को ए आईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी टोंक आएंगे। वे गांधी खेल मैदान टोंक में एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।

टोंक विधानसभा सीट में कांग्रेस की जीत मे अल्पसंख्यक विशेष रूप से मुस्लिम मतदाता अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका में है।इतना ही नही मुस्लिम वोटर्स के पास कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नही है लेकिन ओवैसी न सिर्फ टोंक बल्कि राज्य की 10 से अधिक विधानसभा सीटों से अपनी पार्टी को चुनाव लड़ाने के मूड में है।

एआईएमआईएम राजस्थान के राज्य कन्वीनर जमील कुरैशी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अदसुद्दीन ओवैसी 19 फरवरी को टोंक आएंगे।उन्होंने बताया कि ओवैसी टोंक में जामा मस्जिद में नमाज अदा करेंगे साथ ही आमसभा को सम्बोधित करेंगे।ओवैसी की राज्य  विधानसभा चुनाव से पूर्व टोंक विधानसभा क्षेत्र में होने वाली  सभा से न सिर्फ पायलट समर्थको बल्कि कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है।यदि ओवैसी टोंक से अपनी पार्टी से उम्मीदवार खड़ा करके मुस्लिम वोटर्स का धुर्वीकरण में कामयाब हो जाते है तो कांग्रेस के लिए राह आसान नही होगी। 

पार्टी के स्टेट कन्वीनर जमील कुरेशी का कहना है कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 30 से 40 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेगी।असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम अब राजस्थान में अपना राजनीतिक धरातल तलाशने में जुटी हुई है । ऐसे में उनकी कोशिश है कि ऐसी सीटों पर अपने आपको मजबूत बनाया जाए, जहां मुस्लिम वोटर्स की संख्या ज्यादा है। टोंक में ओवैसी का पहुंचना भी इसी मायने में देखा जा रहा है। उनकी पार्टी के स्टेट कन्वीनर का भी कहना है कि पार्टी के 1 लाख से ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं। हम सब उन सीटों पर काम कर रहे हैं, जहां से पार्टी को चुनाव लड़ना है।

 सचिन पायलट टोंक सीट से विधायक है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं में ओवैसी के आने से राजनीतिक हलचल तेज है। ओवेसी यहां अल्पसंख्यक वोटर्स की नब्ज टटोलेंगें। चूंकि मुस्लिम वोटर्स कांग्रेस के बड़े वोट बैंक के रूप में देखे जाते हैं। 

Previous
Next

Related Posts