Saturday, 29 August 2026

नासिर और जुनैद दोनों है शहीद, हत्या करने का लगाया आरोप : ओवैसी


नासिर और जुनैद दोनों है शहीद, हत्या करने का लगाया आरोप : ओवैसी

हरियाणा के भिवानी में 16 फरवरी हो हुए हादसे पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने  नासिर और जुनैद को शहीद बताया और कहा कि दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया । उन्होंने सवाल उठाया कि राजस्थान की जमीं से उन्हें हरियाणा लाया गया, इस बीच राजस्थान पुलिस ने क्या किया ?

राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर आए ओवेसी ने अलवर जिले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "अगर राजस्थान सरकार ने जुनैद और नासिर की गुमशुदगी की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की होती तो वह (अपहरणकर्ता) राजस्थान की सीमा पार नहीं कर पाते।" उन्होंने कहा कि आरोपियों का मानेसर से 150 किलोमीटर दूर आना और दोनों को बेतहाशा पीटना और बाद में उनके जले हुए शव व जली हुई कार मिलना यह एक दर्दनाक वाकया है।" पुलिस के अनुसार युवक के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि जिन लोगों ने नासीर औरजुनेद का अपहरण किया वे बजरंग दल से जुड़े हैं। ओवैसी ने आरोप लगाया कि अगर भाजपा ऐसे कट्टरपंथियों को पनाह देती रहेगी तो यह देश के लिए ठीकनहीं है।

उन्होंने कहा कि ये घटनाएं सिर्फ इसलिए होती है क्योंकि भाजपा ऐसे संगठनों की मदद करती है, उनको ताकत देती है और इनकी सरपरस्ती करती है, जिसके कारण पुलिस और प्रशासन फौरन कार्रवाई नहीं करते है।

उन्होंने कहा कि यह केवल मुसलमानों का मामला नहीं है, बल्कि उन सभी लोगों का है जो कानून और संविधान में विश्वास करते हैं। कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है वरना पुलिस प्रशासन और अदालतों की जरूरत ही क्या रह जाएगी। मृतक के परिवारजनों से ओवैसी ने मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि वे सरकार से उन्हें न्याय दिलाएंगे।



Previous
Next

Related Posts