


दिल्ली नगर निगम ( डीएमसी) के मेयर के चुनाव 22 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोपहर 2 बजे उप राज्यपाल विनय सक्सेना को चुनाव की तारीख का प्रस्ताव भेजा उसे कुछ देर बाद ही उप राज्यपाल ने मंजूरी प्रदान कर दी ।
आप पार्टी की मेयर प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। उन्होंने मनोनीत पार्षदों को मेयर चुनाव में मतदान का अधिकार देने के उपराज्यपाल के फैसले को चुनौती दी थी। शैली ने कोर्ट से मांग की थी कि मेयर का चुनाव सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराया जाए।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मामले पर सुनवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर नोटिस जारी करने और पहली बैठक में ही मेयर का चुनाव करवाने का निर्देश दिया था। साथ ही कहा था कि मनोनीत सदस्य को मतदान का अधिकार नहीं है।