Saturday, 29 August 2026

मैं प्रेशर में काम करने वाला आदमी नहीं हूं: डॉ.महेश जोशी


मैं प्रेशर में काम करने वाला आदमी नहीं हूं: डॉ.महेश जोशी

जलदाय मंत्री डॉ.महेश जोशी ने कहा कि मैंने इस्तीफा दिया उसे हाईकमान और मुख्यमंत्री ने मंजूर किया। कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा ने इसे कार्रवाई का हिस्सा माना, मुझे खुशी है इस बात की है कि कार्रवाई भी हो गई और मेरी इच्छा भी पूरी हो गई। मुझे इस बात का इंतजार है कि जिन लोगों ने पार्टी और सरकार को कमजोर करने की कोशिश की, उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो ताकि सब कार्यकर्ताओं में बराबरी का संदेश जाए।

डॉ. जोशी ने कहा कि मैं प्रेशर में काम करने वाला आदमी नहीं हूं ।अगर आलाकमान उसी क्षण फैसला कर लेता तो इस्तीफा दे देता। अगर इससे आगे भी आलाकमान मुझसे चाहेगा तो मुझे उनके आदेश का पालना करने में खुशी होगी। मुझे जो कुछ भी दिया गया है, वह मेरी पार्टी का है। जो आदेश आलाकमान का होगा वह आदेश मानने में मुझे खुशी होगी। मुझे इतना ही कहना है कि बाकी कार्रवाई भी शीघ्र की जाए।

डॉ.महेश जोशी  ने कहा कि फैसला चलती विधानसभा के बीच हुआ है। मैं मेरा इस्तीफा विधानसभा के बजट सत्र से पहले दे चुका हूं । मैं तो अक्टूबर महीने से कहता आ रहा हूं कि मुझे एक पद से मुक्ति दी जाए। जब आपने मुझे मंत्री बना दिया तो दोहरी जिम्मेदारी संभालने के बजाय एक तरफ कंसंट्रेट करो तो ज्यादा अच्छा है।



Previous
Next

Related Posts