Saturday, 29 August 2026

डॉ. महेश जोशी ने सरकारी मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा, सीएम गहलोत ने किया मंजूर


डॉ. महेश जोशी ने सरकारी मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा, सीएम गहलोत ने किया मंजूर
जलदाय मंत्री डॉ.महेश जोशी ने शुक्रवार को सरकारी मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोशी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।  डॉ.जोशी के पास अब जलदाय मंत्री का पद रहा है।  
सरकारी उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी को अब मुख्य सचेतक बनाए जाने की संभावना है। चौधरी सीएम  गहलोत के नजदीक माने जाते हैं। उन्हें  सरकारी मुख्य सचेतक का कार्यभार दिया जा सकता है।
विधानसभा के बजट सत्र के बीच डॉ. महेश जोशी का इस्तीफा मंजूर करने को 25 सितंबर की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। डॉ.महेश जोशी पर 25 सितंबर को यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर विधायक दल की पैरेलल बैठक बुलाने के लिए विधायकों को फोन करने के आरोप हैं।
इसके बाद धारीवाल, डॉ.जोशी सहित तीन नेताओं को कांग्रेस अनुशासन समिति ने नोटिस जारी किए थे, जिनका जवाब दिया जा चुका है। अब अनुशासन समिति का फैसला आना बाकी है। सचिन पायलट ने दो दिन पहले ही 25 सितंबर की घटना के लिए जिम्मेदार नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा उठाया था।



Previous
Next

Related Posts