


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को अपने सरकारी निवास सिविल लाइन पर आसाम के मनोनीत राज्यपाल और प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया सम्मान करते हुए उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर पूर्व सीएम राजे ने सभी विधायकों को अपने निवास पर सुबह का नाश्ता भी कराया और विधायकों से चर्चा भी की।
लंबे अरसे के बाद राजे ने विधायकों को बुलाकर अपने निवास पर यह कार्यक्रम आयोजित किया है। इस आयोजन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, उप नेता राजेंद्र राठौड़,विधायक सूर्यकांता व्यास सहित सभी विधायक शामिल हुए।