Saturday, 29 August 2026

एसएमएस अस्पताल की प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन के मौके पर खेले जा रहे डॉक्टरों के क्रिकेट मैच में एक डॉक्टर की खेलते समय कार्डिय अरेस्ट आने से डेथ


एसएमएस अस्पताल की प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन के मौके पर खेले जा रहे डॉक्टरों के क्रिकेट मैच में एक डॉक्टर की खेलते समय कार्डिय अरेस्ट आने से डेथ

एसएमएस अस्पताल की प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन के मौके पर खेले जा रहे डॉक्टरों के क्रिकेट मैच में गुरुवार को एक डॉक्टर की खेलते समय कार्डिय अरेस्ट आने से डेथ हो गई। बताया जा रहा है कि खेल मैदान पर खेलने के दौरान उनके सीने में तेज दर्द होने के बाद वे गिर गए, जिसके बाद उन्हें एसएमएस  अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी डेथ हो गई।

डॉक्टर अरूण गर्ग जनरल फिजिशियन थे और आदर्श नगर स्थित निजी अस्पताल में सेवाएं देते थे। आज दोपहर करीब साढ़े 3 बजे एसएमएस मेडिकल कॉलेज के क्रिकेट ग्राउण्ड में क्रिकेट पर फिल्डिंग करने के दाैरान उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान दूसरे डॉक्टर्स भी वहीं मौजूद थे, जिन्होंने पहले तो मौके पर उन्हें संभाला और सीपीआर देने का प्रयास किया।

उसके बाद भी जब उनकी शरीर पर कोई असर नहीं दिखा तो डॉक्टर उन्हें वहां से पास स्थित एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर गए, जहां पहुंचने पर जब डॉक्टर गर्ग की जांच की तो उनकी डेथ हो चुकी थी। एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक गर्ग को कार्डिय अरेस्ट आया है। जिसके कारण उनकी जल्दी मौत हो गई। डॉक्टर गर्ग का आदर्श नगर में केयरवैल नाम से अस्पताल है। उनकी पत्नी भी डॉक्टर है और उनके दो बच्चे है।




    Previous
    Next

    Related Posts