Saturday, 29 August 2026

गैस टैंकर-ट्रेलर में भिड़ंत, 4 जिंदा जले,हाईवे किनारे बने एक दर्जन मकान और 2 ट्रक भी आग की चपेट में,हाईवे जाम, पुलिस फोर्स की तैनात


गैस टैंकर-ट्रेलर में भिड़ंत, 4 जिंदा जले,हाईवे किनारे बने एक दर्जन मकान और 2 ट्रक भी आग की चपेट में,हाईवे जाम, पुलिस फोर्स की तैनात

अजमेर के नेशनल हाईवे-8 पर रानी बाग रिसोर्ट के पास गुरुवार देर रात 12:30 बजे के गैस टैंकर और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि क्षेत्र में भीषण आग लग गई और 4 लोग जिंदा जल गए।

इलाज के दौरान शुक्रवार एक और घायल की मौत हो गई। हाईवे से गुजर रहे दो ट्रक  सहित कई दोपहिया भी आग की चपेट में आ गए। आग लगने के बाद तेज धमाके होते रहे।मृतकों में गैस टैंकर का चालक और मार्बल ब्लॉक लेकर जा रहे ट्रेलर का चालक शामिल हैं। 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। इनमें से तीन को जेएलएन अस्पताल, अजमेर रेफर किया गया । मिश्रीपुरा और गरीब नवाज कॉलोनी सहित आसपास के एरिया में आग फैली गई। 10 से अधिक मकान भी चपेट में आ गए। आग से प्रभावित करीब 10-12 घरों को खाली करा लिया गया है। आग लगने से कई घरों में दरारें आ गईं।

ये भिड़ंत मार्बल ब्लॉक से भरे ट्रेलर और एलपीजी टैंकर में हुई थी। इसी दौरान एक अन्य ट्रेलर मुंबई से दिल्ली के लिए सोयाबीन भरकर जा रहा था। इसका ड्राइवर नोखा निवासी सुंदर अजमेर रोड पुलिया के समीप से गुजर रहा था तभी वह भी आग की चपेट में आ गया और आग लग गई। इस हादसे में सुंदर घायल हो गया। पुलिस अन्य मृतकों और घायलों की जानकारी जुटा रही है।

अजमेर रोड बाईपास व देलवाड़ा रोड बाईपास के बीच गुरुवार देर रात एलपीजी गैस से भरे टैंकर और मार्बल ब्लॉक लाद कर ले जा रहे ट्रेलर के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। गोले की तरह छूटी आग की चपेट में पास से गुजर रहा सोयाबीन से लदा एक ट्रक भी आ गया। लपटों में घिरकर तीनों वाहन जल गए। आग आसपास के एरिया में भी फैल गई।

एक्सीडेंट के बाद से नेशनल हाईवे-8 रात में 6 घंटे तक जाम रहा है। एक बार के लिए दोनों तरफ के ट्रैफिक को रोक दिया गया था। हालांकि करीब ढाई घंटे बाद रात तीन बजे आग पर काबू पाया। इसके बाद वन-वे शुरू किया। शुक्रवार सुबह तक रूट डायवर्ट किया हुआ था। मौके पर पुलिस फोर्स भी तैनात की गई।




Previous
Next

Related Posts