


जी-क्लब पर फायरिंग मामले में जयपुर कमिश्नरेट पुलिस बुधवार रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बख्तरबंद गाड़ी में जयपुर लेकर आई। पंजाब के चंड़ीगढ से प्रोडेक्शन वारंट पर जयपुर पुलिस ने लॉरेंस को गिरफ्तार किया। । जवाहर सर्किल थाने में अब उससे पूछताछ की जाएगी। सुरक्षा के लिए 100 से अधिक जवान जवाहर सर्किल थाना परिसर और आस-पास तैनात किए गए है।
गुरुवार सुबह वीसी के जरिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। लॉरेंस के खिलाफ जी-क्लब के मालिक के द्वारा रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर 17 राउंड फायरिंग कराने के मामले के साथ ही और बिजनेसमैन से रंगदारी मांगने के मामलों में भी पूछताछ होंगी।