Saturday, 29 August 2026

अंकित का दिल का यू गाना रिलीज


अंकित का दिल का यू गाना रिलीज

पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन ने आज युवा संगीत कंपोजर अंकित भट्ट के  दिल का यू नए गाने की सीडी एव पोस्टर रिलीज किया l दिल का यू इस गाने को स्वर दिया है युवा गायक सुमित सपेरा ने l गाने में संगीत और कंपोज किया अंकित भट्ट ने और इस गाने को लिखा है गीती भट्ट ने l गाने की रिकॉर्डिंग कल्पना संगीत विद्यालय स्थित राजन स्टूडियो में की गई l

इस अवसर पर पंडित आलोक भट्ट, गायक गौरव जैन, संजय रायजादा, उस्ताद जफर मोहम्मद,नवल डांगी, संजय महेश्वरी, श्रीमती अंजू भट्ट सहित जयपुर के संगीत प्रेमी उपस्थित थे l

इस अवसर पर कल्पना संगीत विधायल की और से पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन को शॉल,  स्मृति चिन्ह एवं नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया ।



    Previous
    Next

    Related Posts