


तीर्थराज पुष्कर में 500 करोड़ के कराए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा करने के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन बुधवार को स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में विधानसभा में उनके कक्ष में किया गया।
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड ने बताया कि पुष्कर सरोवर में गंदे पानी के आवक पर रोक लगाने, ब्रह्मा मंदिर के जीर्णोद्धार और सौन्दर्यीकरण 24 कोसी परिक्रमा यात्रा मार्ग का सौन्दर्यीकरण, पुष्कर के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और विकास सहित 100 से अधिक विकास कार्य करवाने के लिए विधानसभा बुधवार को उच्च अधिकारियों की स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने बैठक की। बैठक में नगरीय विकास विभाग प्रमुख शासन सचिव कुंजी लाल मीणा, शासन सचिव जोगाराम,अजमेर विकास प्राधिकरण तकनीकी निदेशक अनिल कुमार गुप्ता, सचिव अम्मानुला खान, स्थानीय निकाय निदेशक आलोक जैन, उपखंड अधिकारी पुष्कर निखिल कुमार, उपखंड अधिकारी रुपनगढ़ सुखराम पिंडेल, आरयूआईडीपी मुख्य अभियंता अरुण व्यास, नगर पालिका पुष्कर के अधिशासी अधिकारी बनवारी मीणा, सीनियर कंसलटेंट अनूप बरतीया आदि बैठक में शामिल हुए।
आरटीडीसी के अध्यक्ष अ राठौड़ ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में पुष्कर में विकास की गंगा बहेगी और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर पुष्कर की एक नई पहचान दिखेगी। बैठक में पुष्कर के विकास के लिए पांच सौ करोड रुपए से अधिक लागत के विकास के निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से करवाए जाने पर चर्चा की ।