


एकीकृत कर्मचारी संघ अजमेर में अजमेर संभाग के अध्यक्ष कांति कुमार शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को जिला कलेक्टर के बाहर बजट में कर्मचारियों की मांगें नहीं पूरी करने को लेकर प्रदर्शन किया और बजट की प्रतियां जलाई। इसके बाद सीएम अशोक गहलोत के नाम का ज्ञापन भी दिया गया।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि समय रहते कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं की गई तो पूरे प्रदेश में कर्मचारी वर्ग सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा।
अजमेर में सरकारी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और उसके बाद बजट की प्रतियां जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। इस प्रदर्शन में भागचंद योगी गिरिराज उपाध्याय गागन्दनसिंह मोहनलाल शिव सिंह, गजेन्द्र सिंह राठा, फूलचन्द, रामा, अज्जन सिंह, गोपाल किशन मेहरा, दिग्विजयनाथ शर्मा, रामअवतार पुरोहित, सईद अहमद, अन् कर्मचारी भारी वादा में उपस्थित रहे।