


अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव जितेंद्रानंद सरस्वती भीलवाड़ा से संत सम्मेलन से लौटते समय तपस्वी भवन में पदार्पण कर सनातन धर्म के बारे में चर्चा की चर्चा में उनका महत्वपूर्ण तथ्य यह था की सनातन धर्म को नाश करने के लिए विभिन्न मिशनरी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कार्य कर रही है। इसके बारे में हमें सभी सनातनी को सावधान रहना आवश्यक है।उनके साथ पुष्कर कपालेश्वर मंदिर के महंत सेवा नंद गिरी भी उपस्थित थे।
तपस्वी भवन पहुंचने पर उनका साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। धर्म चर्चा में सेवानिवृत्त न्यायाधीश अजय शर्मा,एडवोकेट भगवान सिंह चौहान, विजय शर्मा, बृजेश गौड़, अरुणा शर्मा भास्कर, गायत्री शर्मा, राम सिंह उदावतऔर डॉ. रामनिवास शर्मा अनेक लोग उपस्थित थे।