


पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि गुमराह कौन किसको कर रहा है, यह तो आप एमएलए साहब मेरे घर पधारिए। चाय पर या डिनर पर आइए, आप बता देना, जिसकी गलती होगी उसे आपके सामने सजा दूंगा। डिनर ऑफर कर रह हूं, केवल खाना नहीं, राजेंद्र राठौड़ वाला डिनर। इस पर सभापति राजेंद्र पारीक ने दखल देते हुए कहा कि विधायक ने देरी का कारण पूछा है?
पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि दो साल कोविड में खराब हो गए। पहले यह काम देवस्थान विभाग के पास था, अब यह काम पीडब्ल्यूडी और यूडीएच के पास है। दोनों ही विभाग मेरे पास नहीं हैं। इस पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि डिनर,लंच से काम नहीं चलेगा, सवाल का जवाब दीजिए, मंत्रिमंडल की सामूहिक जिम्मेदारी होती है, आपके पास विभाग नहीं होने का क्या तुक है। इसके जवाब में मंत्री विश्वेद्र सिंह ने कहा- क्या उत्तर चाहते हो, आप जैसा चाहें वैसा जवाब दे देता हूं।