


विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई l सभी भाजपा विधायकों ने गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाए जाने पर सामूहिक रूप से शुभकामनाएं दी l
इस अवसर पर गुलाबचंद कटारिया को उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनियां ने मिठाई खिला कर साफा पहनाया, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया l