

संगरिया विधानसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस को ओर मजबूत करने के लिए हाथ से हाथ जोडो यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में संगरिया विधानसभा के संगरिया टिब्बी क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लिया। साथ में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए जनकल्याणकारी बजट का प्रचार प्रसार शुरू किया।
सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश वर्मा ने अशोक रथ को विधि विधान से पूजा अर्चना कर रवाना किया। अशोक रथ संगरिया विधानसभा में घूम कर घर घर इन योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगा। इस यात्रा में प्रदेश महासचिव ओबीसी पीयूष वर्मा उप प्रधान संजय गोदारा, पूर्व प्रधान साबूआना जगतार,पंचायत समिति डायरेक्टर रामपुरिया गुड़िया,नाईवाला लक्ष्मण बेनीवाल,ढाबा भूप मेघवाल , जसकरणसिंह सलवारा,लियाकत अली और सरपंच नगरणा अनिल ,सरपंच जंडवाला ,सरपंच मलहड़ नरेंद्र, सरपंच मानक्सर गुरदीप,सरपंच तंदूरवाली हंसराज,सरपंच रामपुरिया कृष्ण ,सरपंच मिर्जावाली मेर रवि सहारण,सरपंच सालेमगढ़ मसानी सूबा सिंह ,सरपंच किशनपुरा उतरादा संजय अठवाल,सरपंच बोलंवाली रामकुमार,सरपंच पिरकामड़िया रोहिताश, सरपंच कुलचंद्र विनोद,सरपंच खाट मनोज मूंड,सरपंच अमरपुरा थेड़ी रोहित स्वामी,सरपंच मलारामपुरा सहदेव,सरपंच इंदरगढ़ धर्मेंद्र,सरपंच सबुआना धर्मा,सरपंच खारा खेड़ा गुरमेल,सरपंच बेहलोल नगर ,सरपंच नाथवाना राकेश और मनोज पूनिया,समस्त ग्रामों के पूर्व सरपंच गण साथ ही अरोडवश अध्यक्ष और कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेश डोडा ,सीताराम सोमानी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, जितेंद्र गोयल अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, देवेंद्र भोबिया,हंसराज वर्मा पार्षद, छागीराम पार्षद,सोहन लदोईया,संगरिया युवा शक्ति व अन्य शामिल रहे। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अरोड़ वंश चौक होते हुए राठी चौक, मुख्यबाजार, गोरवपथ होते हुए अग्रसेन मार्केट सहित विभिन्न वार्डो से होती हुई पुनः अरोड़वंश चौक जाकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस वरिष्ठ नेता नेता जगदीश वर्मा ने बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है उन योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए अशोक रथ सोमवार को संगरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस जन से आग्रह किया कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा की गई बजट घोषणाओं का जमकर प्रचार करे ताकि पुनः सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त हो सके !