Saturday, 29 August 2026

अडाणी के मामले को लेकर विधानसभा में राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस सरकार से किए सवाल, डॉ. रघु ने ली चुटकी कहा प्रतिपक्ष नेता की वैकेंसी है भागवत के खिलाफ बोलना भारी पड़ेगा


अडाणी के मामले को लेकर विधानसभा में राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस सरकार से किए सवाल, डॉ. रघु ने ली चुटकी कहा प्रतिपक्ष नेता की वैकेंसी है भागवत के खिलाफ  बोलना भारी पड़ेगा

विधानसभा में बजट पेश की शुरुआत भाजपा विधायक दल के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने  की। उन्होंने  बहस में कहा कि हिंडनबर्ग को लेकर कांग्रेस के लोग रविवार को प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अडाणी वही है न जिसे कोयले का सिंगल टेंडर दिया। प्रोक्योरमेंट एक्ट की धज्जियां उड़ाकर सबसे महंगा कोयला खरीदा गया।

भाजपा विधायक राठौड़ ने कहा कि अडाणी के कोयले की वजह से हर बिजली उपभोक्ता पर 7 पैसे प्रति यूनिट का सरचार्ज भुगतना पड़ रहा है।  उन्होंने कहा कि आपकी भी मजबूरियां हैं, एआईसीसी फंड भेजना होता है, उसी की वजह से यह हो रहा है।

 भाजपा विधायक राठौड़ ने कहा कि हिंडनबर्ग वाले को मैं कहना चाहता हूं, हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ हैं। और सब ठीक है, लेकिन जमीन लुटाना बंद करो। उन्होंने कहा कि अडाणी को 2019 में फतेहपुर में 9000 बीघा, 2020 में 25 हजार बीघा, 2022 में जैसलमेर जिले में 400 बीघा, मोहनगढ़ में 38 हजार बीघा, ​फतेहगढ़ में 13 हजार बीघा जमीन दी गई। 75 हजार बीघा जमीन कैबिनेट अप्रूवल में पड़ी है, 74 हजार बीघा जमीन राजस्व मंत्री के पास पेंडिंग पड़ी है।

बहस के दौरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और कांग्रेस विधायक रघु शर्मा ने एक-दूसरे पर चुटकी ली। राठौड़ ने रघु शर्मा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये जिस अंदाज में मुझे घूरते हैं तो मैं कांपने लगता हूं, ये तो सभापति का संरक्षण है, इसलिए मैं बोल पा रहा हूं अन्यथा इनके रहते बोल नहीं पाता।

कांग्रेस विधायक रघु शर्मा ने राठौड़ का भाषण पूरा होने के  बाद में कहा कि मेरे मन में एक सवाल आ रहा है। गुलाब चंद कटारिया तो राज्यपाल बनकर जा रहे हैं, नेता प्रतिपक्ष की वैंकेंसी पर इनकी नजर है। राठौड़ तो अपने भाषण में अडाणी के खिलाफ बोल रहे हैं, भागवत के खिलाफ बोल रहे हैं तो वैंकेंसी को कैसे फिल करेंगे ? 





Previous
Next

Related Posts