Saturday, 29 August 2026

प्रदेश में एक बार फिर बढ़ेगी सर्दी, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से चल सकती है सर्द हवाएं


प्रदेश में एक बार फिर बढ़ेगी सर्दी, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से चल सकती है सर्द हवाएं

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है, जिसका असर कल शाम से ही प्रदेश में देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक तापमान में 3 से 5 डिग्री गिरावट हो सकती है।

पहाड़ी इलकों में चलने वाली ठंडी हवाओं को असर रविवार शाम से ही उत्तर भारत के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान गिर गया है। इसके कारण प्रदेश के कई जिलों में सर्दी बढ़ गई है। चूरू, झुंझुनूं , बीकानेर और सीकर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर 15 फरवरी तक रहने के आसार है, उसके बाद पारा फिर से बढ़ने लगेगा।

    Previous
    Next

    Related Posts