Saturday, 29 August 2026

लोकसभा में मोदी के खिलाफ असंसदीय बयान देने को लेकर राहुल को विशेषाधिकार हनन नोटिस, 15 फरवरी तक जवाब दे


लोकसभा में मोदी के खिलाफ असंसदीय बयान देने को लेकर राहुल को विशेषाधिकार हनन नोटिस, 15 फरवरी तक जवाब दे

लोकसभा में 7 फरवरी को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कई आरोप लगाए थे। इसी को लेकर भाजपा के विशेषाधिकार हनन नोटिस पर लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी से 15 फरवरी तक जवाब देने के लिए कहा है।

लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। 

लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी से इसी का जवाब मांगते हुए 15 फरवरी तक जवाब देने के लिए कहा है। इससे पहले निशिकांत दुबे ने अरबपति गौतम अदाणी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के संबंध को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। दुबे ने राहुल गांधी के बयान को "भ्रामक, अपमानजनक और अशोभनीय" बताया था।




Previous
Next

Related Posts