


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी।
इससे पहले रविवार को एयरपोर्ट पर पीएम मोदी से सीएम गहलोत ने शिष्टाचार भेंट की और उन्होंने प्रदेश के हालात के बारे में भी जानकारी दी। शिष्टाचार के नाते पीएम मोदी ने भी सीएम गहलोत से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की और कुछ हंसी मजाक और आपसे हाल-चाल पूछे। प्रदेश में ऐसी चर्चा थी कि सीएम गहलोत पीएम मोदी से मुलाकात नहीं करेंगे। रविवार को सीएम गहलोत की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अब सभी सभी चर्चाएं समाप्त हो गई हैं।