


’भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री प्रभारी अरूण सिंह ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 फरवरी को दौसा में सभा को सबोधित करेंगे। जहां वे दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस हाईवे राजस्थान की जनता को सौगात देने वाले है, जिससे दिल्ली जयपुर और अलवर की दूरी कम हो जायेगी। जिससे अलवर दौसा, भरतपुर, करौली, जयपुर ग्रामीण आदि क्षेत्रों का विकास होगा।
अरूण सिंह ने कहा कि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछला बजट पेश कर पढ़ लिया, जिससे यह प्रतीत होता है कि सरकार विकास के प्रति कितनी गंभीर है। कांग्रेस सरकार झूंठे वादों की सौदागर है और खोखले वादो की सरकार है ,अब गहलोत की जादूगरी नही चलने वाली।
किसानों और युवाओं से किए हुए वादे भी अशोक गहलोत ने पूरे नहीं किए, कर्जमाफी नहीं होने से 18 हजार से अधिक किसानों की जमीनें नीलाम हो गई और 5993 युवाओं ने अवसाद में आकर सुसाइड कर लिया। शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, कानून व्यवस्था इत्यादि हर मोर्चे पर कांगे्रस सरकार पूरी तरह विफल है।
कांग्रेस सरकार के नाकाम बजट ने जनता को निराश किया है और जनता आक्रोशित है, जनता को धोखे मे रखने वाली सरकार ने किसान कर्जामाफी ना माफ कर, बिजली की रेट बढा कर यूनिट फ्री करना जनता के साथ धोखा है। युवाओं के साथ धोखाधड़ी की, नौकरियों की भर्ती नही की और फिर पेपरलीक से सरकार की मंशा दिख रही है। राजस्थान सरकार में सडको का कोई इंस्फाट्रक्चर खडा नही कर सकी और केन्द्र की मोदी सरकार ने इंस्फाट्रक्चर पर ही 10 लाख करोड की घोषणा की है।