


आम आदमी पार्टी अडानी प्रकरण को लेकर रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रदर्शन कर घेराव करेगी । आप के नेता योगेंद्र गुप्ता और सौरभ चौधरी ने आप पार्टी के मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मोदी ने जिस तरह से अपने मित्र अडानी को फायदा पहुंचाया है यह एक बहुत बड़ा घोटाला है। जहां छोटी-छोटी बातों पर विपक्षी नेताओ पर सीबीआई ,इनकम टैक्स , ईडी की रेड करवाते हैं वहीं इस घोटाले पर मोदी सरकार बिल्कुल चुप है। मोदी सरकार का अडानी घोटाले पर नहीं बोलना उनकी इस घोटाले में हिस्सेदारी दिखाता है। आम आदमी पार्टी राजस्थान इसी मुद्दे को ले कर रविवार को भाजपा के मुख्यालय का घेराव करेगी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर 12 अपने प्रदेश कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और प्रदर्शन करते हुए घेराव करेंगे और जनता के टैक्स के पैसे को अपने मित्रों को लुटाने वाले मोदी जी से पूछना चाहेंगे कि अपने मित्र अडानी के लिए आपने सरकारी संस्थाओं से पैसा दिलवा कर आम जनता के साथ जो धोखा किया है उस पर अपनी चुप्पी तोड़े। गुप्ता और चौधरी ने आगे बताया कि अरविंद केजरीवाल पिछले 10 साल से यह बात कह रहे हैं लेकिन आज आमजन को यह बात समझ में आने लग गई है कि मोदी अपने मित्रों पर क्यों मेहरबान है।