


जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर में चुनाव हो, यह चाहते है, बहुत देर हो गई है। उन्होंने कहां कि अगर स्थिति अच्छी है तो चुनाव करा देने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को फायदा होगा।
दरगाह जियारत के लिए अजमेर आए फारूख अब्दुला सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अगर जम्मू कश्मीर के हालात सरकार बेहतर बताती है तो फिर वहां चुनाव क्यों नहीं करवाए जा रहे। कश्मीर के हालात को सारी दुनिया जानती है कि हालात कैसे है। चुनाव में गठबंधन के बारे में निर्णय तब करेंगे, जब चुनाव घोषणा हो जाएगी। कश्मीर ही नहीं पूरे देश के हालत खराब है। सबसे बडे़ मुद्दे बेराजगारी और मंहगाई है। युवा पढे़ लिखे बेकार बन गए है। गरीब और गरीब हो रहा है और अमीर अमीर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का फायदा कांग्रेस को मिलेगा। भारत को जोड़ने की बात की, जो तनाव पैदा हो रहा है, उसके लिए मुहिम चलाई।
जम्मू कश्मीर पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि तमिलनाडू और कश्मीर में कोई समानता नहीं। लेकिन सब मिलकर भारत बनाते है। यही सबसे अहम है। भारत एक बाग है, जहां हर तरह की कली है। एक कली मर जाएगी तो बाग की खूबसूरती खत्म हो जाएगी। विदेशों में भारत की साख है। दुनिया अब छोटी हो गई है, यह प्रधानमंत्री खुद कहते है तो जरूरत है पड़ोसी मुल्कों को मिलकर रहना चाहिए। उन्होंने देश की ओर से तुर्की को भेजी गई मदद की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत से भेजी गई मदद से हजारों लोगों की जान बचाई है। भारत हमेशा से ही अन्य देशों के लिए मददगार रहा है। कश्मीरी पंडितों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि कश्मीर में हालत अगर ठीक है तो जम्मू में क्यों बैठे है। धारा 370 हटने के बाद के हालात खुद आकर देख लिजिए। मेरे नजरिए से कोई मतलब नहीं।