


बालोतरा से कांग्रेस के विधायक मदन प्रजापत ने बजट में बालोतरा को जिला नहीं घोषित करने जाने के मामले को लेकर सीएम अशोक गहलोत के प्रति असंतोष प्रकट किया।
उन्होंने शुक्रवार को बजट आज आने के बाद कहा कि मैंने अब भी प्रण कर रखा है कर रखा है कि जब तक बालोतरा जिला नहीं बनेगा जूते नहीं पहन लूंगा और यह प्रण भी जारी रहेगा । उन्होंने सोशल मीडिया पर विधानसभा के बाहर बिना जूते पहने हुए अपनी फोटो जारी की । उन्होंने सीएम से कहा कि मुझे पुरानी मांग को तत्काल पूरा किया जाए।