Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत नहीं जाएंगे, बोले दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के पीएम मोदी के लोकार्पण को भाजपा ने बनाया पार्टी का कार्यक्रम


सीएम गहलोत नहीं जाएंगे, बोले दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के पीएम मोदी के लोकार्पण को भाजपा ने बनाया पार्टी का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण करने के लिए दौसा आ रहे हैं, जहां एक्सप्रेस वे लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांदीकुई में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के  सभी नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाए जाने के संकेत दिए हैं। इसके बाद भाजपा ने सीएम गहलोत और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर निशाना साधा है और कहा है कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता और पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर भी राजनीति कर रहे हैं।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र शामिल होंगे तो वहीं सीएम गहलोत को भी आमंत्रण दिया है लेकिन सीएम गहलोत ने कार्यक्रम में जाने से इनकार कर दिया है।

विधानसभा में शुक्रवार को बजट भाषण के दौरान भी सीएम गहलोत ने साफ कर दिया था कि वो इस कार्यक्रम में  शामिल नहीं होंगे, क्योंकि सरकारी कार्यक्रम को राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया गया है। सीएम गहलोत ने यह भी कहा था मैं अगर कार्यक्रम में जाता तो ईस्टर्न कैनल परियोजना का मुद्दा उठाता और भाजपाऔर केंद्र सरकार के लोग नहीं चाहते थे कि मैं इस कार्यक्रम में जाऊं इसीलिए इस कार्यक्रम को सरकारी कार्यक्रम की वजह राजनीतिक कार्यक्रम  बना दिया है। कार्यक्रम की बागडोर भाजपा के नेताओं ने अपने हाथ में ले रखी है। ऐसे में कार्यक्रम में शामिल होना किस हद तक सही है।

प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि जब कार्यक्रम में राज्यपाल शामिल हो रहे तो मुख्यमंत्री गहलोत को इस कार्यक्रम में आने में क्या आपत्ति है ।  उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं सीएम गहलोत  खुद राजनीति कर रहे हैं और कार्यक्रम में आने की वजह बिना बात इस को तूल देने का कार्य कर रहे हैं।




    Previous
    Next

    Related Posts