Saturday, 29 August 2026

झोलाछाप डॉक्टर ने 8 वर्षीय बालक को गलत इंजेक्शन देने से कोई मौत, आरोपी स्वरा, पुलिस ने किया मामला दर्ज


झोलाछाप डॉक्टर ने 8 वर्षीय बालक को गलत इंजेक्शन  देने से कोई मौत, आरोपी स्वरा, पुलिस ने किया मामला दर्ज

बाड़मेर जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र के होलोणी, चीबी गांव में झोलाछाप डॉक्टर गलत इंजेक्शन लगाने से 8 साल के मासूम की जान चली गई। घटना के बाद  झोलाछाप डॉक्टर फरार हो गया। इसको लेकर परिजन और ग्रामीण उसके मेडिकल स्टोर पर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ धरना-प्रदर्शन शनिवार सुबह तक चलता रहा।

परिवारजनों की शिकायत पर पुलिस ने फर्जी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।पुलिस  ने बताया कि होलोणी, चीबी गांव निवासी 8 वर्षीय  बालक जसराज को दो दिन से बुखार आ रहा था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे भूराराम और उसकी पत्नी कस्बे में संचालित शिवम मेडिकल स्टोर पर अपने बेटे को लेकर गए थे। इसे नागौर का शिव नारायण संचालित करता है। वह फिलहाल गिड़ा गांव में ही रहता है।

परिजनों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक को बुखार की दवाई देने के लिए कहा था पर उसने इंजेक्शन लगा दिया। इसके कुछ देर बाद जसराज के मुंह से झाग निकलने लगा। वह रोने लगा और बेहोश हो गया। बच्चे को होश नहीं आया तो परिजन भी रोने लगे। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही बच्चे ने मां के सामने ही दम तोड़ दिया। जैसे ही ग्रामीणों को पता चला तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और मेडिकल स्टोर को घेर लिया।

गिड़ा थानाधिकारी बगडूराम ने बताया कि ग्रामीणों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार शनिवार सुबह मामले को किसी तरह से शांत कराया गया। बच्चे का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजनों-ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए शिवम मेडिकल को सीज कर दिया है। फर्जी डॉक्टर की तलाशी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर सीज किया है ऐसे में पता नहीं चल पाया है कि कौनसा इंजेक्शन लगाया था। लेकिन ये सामने आया है कि आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक 12 साल से ये स्टोर चला रहा था।





    Previous
    Next

    Related Posts