


प्रदेश कांग्रेस के सचिव और सांगानेर से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत द्वारा प्रस्तुत बजट बचत, राहत ,बढ़त वाला है। उन्होंने कहा कि बजट से युवाओं, छात्रों, महिलाओं व आम आदमी को राहत मिलेगी । सीएम गहलोत नेइस बजट ने राजस्थान की जनता की झोली में खुशियां भर दी है। हर वर्ग को बहुत कुछ मिला है।
भारद्वाज ने कहा कि चिरंजीवी योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख और दुर्घटना बीमा योजना 5 लाख से 10 लाख किया है। उन्होंने कहा कि100 यूनिट तक मुफ्त बिजली और रजयपुर में राजीव गांधी यूनिवर्सिटी व मारवाड़ में मेडिकल यूनिवर्सिटी खुलेगी। 1लाख नई भर्तियों का सृजन,महिला उघमियों को मासिक भत्ता,वेद विद्यालयों का निर्माण ,स्टूडेंट्स के लिए 75 किलोमीटर तक यात्रा फ्री,सभी भर्ती परीक्षाएं अब निःशुल्क होगी।
उन्होंने कहा कि बजट में छात्रवृत्ति व शोध करने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप व फ़ेलोशिप मिलेगी,जिला मुख्यालयों पर नए विवेकानंद यूथ होस्टल खुलेंगे,हर ब्लॉक पर सावित्री बाई फुले सरकारी कॉलेज खुलेंगें, मेधावी छात्राओं के लिए 30,000 स्कूटी,गांवों में महात्मा गांधी विद्यालय खुलेंगें,विद्यालयों में निःशुल्क यूनिफॉर्म का वितरण होगा। बजट में गरीब परिवारों को मुफ्त फूड पैकेट , 500 में गैस सिलेंडर व मुफ्त चिरंजीवी योजना,RUHS में सेंटर फॉर रिहैबिलिटेशन बनेगा व नया कायाकल्प, प्रतापगढ़, जालौर व राजसमंद में नए मेडिकल कॉलेज व पेयजल के लिए बांधों का निर्माणहो सकेगा।