Saturday, 29 August 2026

हवा-हवाई घोषणाएं कर जनता को ठगने का प्रयास: रामचरण बोहरा


हवा-हवाई घोषणाएं कर जनता को ठगने का प्रयास: रामचरण बोहरा

जयपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पूरा फोकस बजट की ब्रांडिंग पर था, सरकारी पैसे का दुरूपयोग कर वाहवाही लूटने के लिए बजट का खूब प्रचार किया, लेकिन अफसरों के बनाये बजट को एक बार देखा भी नहीं। आज का दिन राजस्थान विधानसभा के इतिहास में काले दिवस के रूप में दर्ज होगा। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुराने बजट भाषण की प्रतियां सदन मे पढ़ी, उससे यही साबित होता है कि उन्होंने इतने महत्वपूर्ण दस्तावेज को एक बार पहले देखना-समझना भी उचित नहीं समझा। 

भाजपा सांसद  बोहरा  ने कहा कि सीएम गहलोत ने पूरी तरह से चुनावी बजट प्रस्तुत किया, बजट की सभी घोषणाएं हवा में है, इनका कोई धरातल नहीं है। मुख्यमंत्री जी अच्छी तरह जानते हैं कि 2023 में उनकी सरकार वापस नहीं आ रही है, इसलिए वो मनमर्जी की घोषणाएं कर रहे हैं।

भाजपा सांसद  बोहरा  ने कहा कि चिरंजीवी योजना में बीमा राशि 25 लाख तक कर दी गई परंतु मुख्यमंत्री जी फील्ड में जाकर देखें कोई भी प्राइवेट अस्पताल चिरंजीवी योजना के तहत इलाज करने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि उन्हें भुगतान नहीं दिया जा रहा है।

भाजपा सांसद  बोहरा  ने कहा कि मुख्यमंत्री नए महात्मा गांधी स्कूल खोलने की बात करते हैं जबकि पुरानी विद्यालयों में ही अध्यापकों की पर्याप्त संख्या नहीं है।आज राजस्थान की जनता का दुर्भाग्य है की पेपर लीक टास्क फोर्स बनानी पड़ रही है, यह टास्क फोर्स सरकार की नाकामी का ही परिणाम है। सरकार ही जब पेपर लीक माफिया को संरक्षण देगी तो टास्क फोर्स क्या करेगी।किसान आज भी 10 दिनों में कर्ज माफी का इंतजार कर रहे हैं, युवाओं को रोजगार देने की पिछले बजट की घोषणाएं भी अभी तक पूरी नहीं हुई है। इसके विपरीत केंद्र सरकार का बजट सर्व कल्याणकारी है, जिसकी घोषणाएं हमेशा की तरह धरातल पर भी साकार होगी और देश का चहुमुँखी विकास होगा।





Previous
Next

Related Posts