


भाजपा के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मंडलों एवं शक्ति केन्द्रों के माध्यम से भाजपा को अजेय बनाने की दिशा में पन्ना प्रमुख अभियान मील का पत्थर साबित होगा।
शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के पन्ना प्रमुख अभियान के संयोजक व सह-संयोजकों की एक दिवसीय कार्यशाला संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री चंद्र शेखर ने कहा कि भाजपा 90 के दशक में प्रासंगिक थी और भाजपा की विजय की यात्रा शुरू हुई तथा 2014 से आम जनता के आशीर्वाद से भाजपा बार-बार जीती और आगे बढ़ रही है। पन्ना प्रमुख अभियान से कायम रखेगा। आने वाले समय में भाजपा की अजेय जीत पर देशभर में शोध होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि भाजपा प्रदेशभर में पन्ना प्रमुख अभियान 15 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। भाजपा राजस्थान में 11 लाख से भी अधिक पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करेगी, जिसमें प्रदेश के कोर कमेटी के सदस्यों से लेकर प्रदेश व जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पूनियां और विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ के संयोजक सोमकांत ने भी अपने विचार रखें ।