Saturday, 29 August 2026

बजट के बीच विधानसभा में हंगामा, विधानसभा की कार्रवाई आधे घंटे के लिए स्थगित, प्रतिपक्ष नेता और जोशी के बीच तीखी नोकझोंक


बजट के बीच विधानसभा में हंगामा, विधानसभा की कार्रवाई आधे घंटे के लिए स्थगित, प्रतिपक्ष नेता और जोशी के बीच तीखी नोकझोंक


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को विधानसभा में  सुबह ठीक 11:00 बजे बजट पेश करने लगे बीच में ही कुछ पन्ने आगे पीछे हो जाने के कारण प्रतिपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी ने हंगामे को बढ़ते हुए देख विधानसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।
इससे पहले विधानसभा में प्रतिपक्ष  के उप नेता नेताराजेंद्र राठौड़ बोले तो विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने दखल देते हुए कहा कि प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद का और पूर्व मुख्यमंत्री मौजूद है। ऐसे में मैं आपको बोलने की अनुमति प्रदान नहीं करूंगा वह आसन पर खड़े हो गए उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि आसन पैरों पर है ऐसे में किसी को भी बोलने की अनुमति नहीं दी जाए । 


विधानसभा अध्यक्ष के बाद प्रतिपक्ष ने नहीं सुनी और सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच  सीएम गहलोत नेने विपक्ष का मजाक उड़ाते हुए कहा कि आप थौड़ा धैर्य रखें. आपको भी अच्छा लगेगा। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी के बीच भी काफी टकराव हुआ।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में मनरेगा के तहत ग्रामीण इलाकों में 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार देने की घोषणा की । इसमें राज्य सरकार के सालाना 750 करोड़ रुपए खर्च होंगे.महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में हमने 25 जिन का अतिरिक्त रोजगार दिया। साथ ही रोजगार के अवसर पैदा करने के प्रयास किए। सीएम गहलोत बजट पेश करते समय पीछे के पन्ने पहले पड़ गए इस बात को लेकर कुछ विवाद हुआ और विधानसभा में हंगामा बना और डॉक्टर जोशी को विधानसभा की कार्रवाई  आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Previous
Next

Related Posts