Saturday, 29 August 2026

तेज गति से आ रही आई 20 कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत 3 हुए घायल


तेज गति से आ रही आई 20 कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत 3 हुए घायल

सीकर शहर में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने पहले तो डिवाइडर पर चढ़ी। इसके बाद कार कैमरा पोल और पुलिस केबिन को भी टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। वहीं तेज रफ्तार कार ने एक राहगीर को भी चपेट में लिया। जो भी घायल हो गया। फिलहाल तीनों घायलों का सीकर के एस के अस्पताल में इलाज के लिए  भर्ती  किया है। 

सीकर कोतवाली पुलिस  ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4:45 बजे हुआ। तेज स्पीड में  आई 20 कार बजरंग कांटा की तरफ से फतेहपुर रोड की तरफ आ रही थी। इसी दौरान कल्याण सर्किल पर दिलीप पान भंडार के सामने घुमाव पर पहले तो गाड़ी डिवाइडर पर जा चढ़ी। इसके बाद अभय कमांड सेंटर के कैमरा और पुलिस केबिन को भी टक्कर मार दी।

घटना में कार सवार नरेंद्र शर्मा निवासी परशुराम पार्क के पास और सौरभ सैनी निवासी नायकान मौहल्ला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार सुनील कुमार और जागृत खंडेलवाल घायल हो गए। कार की चपेट में आने से राहगीर ओमप्रकाश निवासी किंदौर भी घायल हुआ है।




    Previous
    Next

    Related Posts